सभी sexually एक्टिव हैं, कम से कम दुनिया हमें ऐसा विश्वास दिला ही देती है। लेकिन सच्चाई ये है कि हम में से कुछ लोगsexually एक्टिव नहीं हैं क्योंकि हमें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है और जानकारी कहाँ से हासिल करें ये भी पता नहीं है। और कुछ लोग ऐसे हैं जो सेक्स में involve तो हैं लेकिन फिर भी कई चीज़ों के बारे में कंफ्यूज हैं। क्या ये सुरक्षित है? क्या ये नॉर्मल है? क्या ये सही है? आखिर इसका मतलब क्या है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हमें कभी ना कभी परेशान ज़रूर करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे सवाल जिनका जवाब सभी जानना चाहते हैं!
1. आखिर ये “Bases” क्या होते हैं?
ये सारा अमेरीकन टीवी और फिल्मों का कसूर है। जब हमारे यहां बेसबॉल ही नहीं खेलते है तो हमें इसका मतलब कैसे पता होगा?पहला बेस: Kissing! दूसरा बेस: boobs को छूना। तीसरा बेस: genitals का contact होना। होम रन: intercourse होना।
2. क्या ओरल सेक्स भी सेक्स ही होता है?
जी हां! होता है। ये intimate (अंतरंग) होता है और इसमें शरीर के fluids का आदान-प्रदान (exchange) होता है। तो ये सेक्स है।
3. बिना condom के सेक्स करना कब सुरक्षित होता है?
कभी नहीं! कम से कम तब तक तो नहीं जब तक आप committed रिलेशनशिप (एक ही पार्टनर के साथ) ना हों और आप व आपके पार्टनर दोनों ने हाल ही में टेस्ट करवाया हो और आप दोनों एकदम हेल्थी हो। लेकिन अगर आप prescribed ओरलcontraceptive पर नहीं हैं तो इसमें भी प्रेगनेंसी का रिस्क तो रहता ही है (लेकिन अगर आप बेबी के लिए try कर रही हैं तो ये ज़रूर कर सकती हैं!)
4. क्या पहली बार intercourse करने पर भी प्रेगनेंट हो सकते हैं?
इसका छोटा सा जवाब है: हां। और लम्बा जवाब है: ये थोड़ा complicated है। ये निर्भर करता है कि आप अपनी साइकिल के किस phase में हैं (फिर चाहे ये आपका पहली बार हो या सौवीं बार) और उस समय आप कितनी fertile हैं। लेकिन ये बहुत ही अनिर्धारित चीज़ है, खासकर उन लेडीज़ के लिए जिनको irregular periods की शिकायत रहती है। इसलिए छोटा जवाब ही बेहतर है।
5. अगर पार्टनर climax से पहले withdraw कर ले तो क्या प्रेगनेंसी रोकी जा सकती है?
यदि आपका पार्टनर climax से पहले withdraw (sperms release करने से पहले penis निकाल लेना) कर लेता है तो प्रेगनेंसी का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है, लेकिन ये फिर भी 100% सुरक्षित नहीं है। क्योंकि pre-cum (ये तब release होता है जब man arouse होता है) में भी sperm की थोड़ी बहुत मात्रा होती है। और लेडीज़ ज़रा ये सोचिए- आपका पार्टनर अपनी ज़िन्दगी (यूँ कहिए हर इंसान की ज़िन्दगी) के सबसे passionate लम्हों में अपने आप को कंट्रोल करे, क्या इस बात पर आपunplanned प्रेगनेंसी का खतरा उठा सकती हैं? इसलिए सुरक्षित रहें और condom use करें, ये आप दोनों के लिए बेहतर है।
6. क्या पिल्स पर निर्भर रहना सुरक्षित है?
अगर ये आपके डॉक्टर द्वारा prescribed है तो हाँ बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन ध्यान रखें कि आप अपने डॉक्टर को सही जानकारी और अपनी सही मेडिकल history बताएं। ये भी बताएं कि आपकी menstrual साइकिल (पीरियड्स) कितनी नियमित है और आपको कोई और बीमारी जैसे थाइरोइड, डायबिटीज या PCOD etc तो नहीं है। डॉक्टर से कुछ भी छुपाना आपकी सबसे बड़ी गलती और बेवकूफी होगी- आखिर आपकी सेहत और सुरक्षा अनमोल है।
7. क्या मैं morning-after पिल ले सकती हूं?
सिर्फ तभी जब कोई इमरजेंसी हो जैसे condom ब्रेक हो गया हो या किसी और वजह से आपने कोई precaution ही न लिया हो। इसे morning-after पिल ज़रूर कहते हैं लेकिन इसके नाम पर ना जाएं और इसे सिर्फ और सिर्फ इमरजेंसी में ही use करें। दरअसल ये हॉर्मोस का dose होता है जो आपकी ovary से egg के निकलने के समय को delay कर देता है, जिससे वो spermद्वारा fertilize नहीं हो पाते हैं। लेकिन आपके रेगुलर साइकिल में ऐसा ज़बरदस्ती का बदलाव आगे के लिए हेल्थी नहीं होता है और अगर ऐसा बार-बार किया जाए तो आपके शरीर में कई हार्मोनल प्रॉब्लम्स (complication) हो सकती हैं। इसलिए इसे रेगुलरcontraception की तरह बिल्कुल भी use नहीं करना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि इसे लेने की भी तय सीमा होती है। i-pill (जो एक इमरजेंसी contraceptive है) जो भारत में सभी जगह आसानी से मिल जाती है, वैसे तो उसे unprotected सेक्स के बाद, 24घंटो के अंदर-अंदर ले लेना चाहिए, नहीं तो ज़्यादा से ज़्यादा 72 घंटो के अंदर तो लेना ही चाहिए- ताकि वो असर कर सके। लेकिन इसके भी साइड effects होते हैं।
8. सेक्स के दौरान दर्द होता है। क्या ये सामान्य है?
हां भी और ना भी। बहुत सी लेडीज़ को सेक्स के दौरान discomfort महसूस होता है। दर्द तभी होता है जब vagina wet नहीं होती है या आपको latex से एलर्जी हो- इसके लिए वाटर-based lubricant जैसे use करें- oil-based use ना करें, क्योंकि येcondom को porous बना देता है जिससे उसके leak या ब्रेक होने के आसार बढ़ जाते हैं। आप non-latex condoms भी tryकरें। लेकिन अगर आप काफी समय से sexually एक्टिव हैं और पर्याप्त lubrication के बाद भी दर्द लगातार रहता है तो आपकोgynaecologist को तुरंत दिखाना चाहिए और अपने टेस्ट करवाने चाहिए। UTIs और yeast इन्फेक्शन भी जलन का कारण हो सकते हैं या फिर ये किसी दूसरी vaginal प्रॉब्लम के संकेत हो सकते हैं।
9. क्या बिना intercourse के भी STD हो सकती है?
दुर्भाग्यवश हां। आपको सिर्फ kiss करने पर भी STD हो सकती है और इसकी सबसे common बीमारी है herpes- क्योंकि जिस इंसान को ये एक बार भी हुआ होता है, वो इसका वायरस पूरी ज़िन्दगी carry करता है और अगर आपके मुँह में कोई कट या खुला ज़ख्म है तो kiss करते वक़्त ये वायरस थूक के ज़रिये आप में transmit हो जाएगा। Herpes, gonorrhoea और Chlamydiaओरल सेक्स से भी transmit हो सकती हैं। बिना penetration के genital contact (जिसे कई लोग “dry humping” भी कहते हैं) भी ये बीमारियाँ हो सकती हैं- क्योंकि जब arousal होता है तो fluid निकलता (और एक्सचेंज) ही है। तो STDs के बारे में जानें और खुद की व अपने पार्टनर की नियमित जांच कराएं ताकि आप दोनों सुरक्षित रहें।
10. लोग STD की जांच कैसे कराते हैं? मुझे ये कब करानी चाहिए?
इसका सबसे आम तरीका है खून की जाँच। अधिकतर reputed path labs में standard STD टेस्टिंग panels होते हैं। ये सभीcommon STDs को कवर करते हैं। लेकिन कम common STDs के लिए आपको साल में एक बार डॉक्टर से जांच और pap smear ज़रूर करवाने चाहिए। जहां तक कब करवाने का सवाल है: जब भी आप किसी नए पार्टनर के साथ हों तब आपको जांच करवानी चाहिए, क्योंकि exposure का खतरा बढ़ जाता है।
11. क्या masturbation सामान्य है?
जी हां, बिल्कुल! और ये आदमी और औरत दोनों के लिए सामान्य (normal) है। Aroused महसूस करना शारीरिक संकेत है किसी एक इंसान को चाहने का और इसलिए अपने आप को छूकर (जिससे आपको pleasure महसूस हो) climax तक आना पर्फेक्ट्ली normal है।
12. मुझे orgasm कैसे हो सकता है?
अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग चीज़ें काम करती हैं। कई lucky लोग आसानी से climax तक पहुंच जाते हैं तो कई लोगों को देर तक stimulation या एक्टिविटी की ज़रूरत पड़ती है। सबसे ज़रूरी बात है कि आप अपने पार्टनर के साथ comfortableमहसूस करें और उससे discuss करें कि क्या चीज़ें आपको arouse करती हैं और क्या चीज़ें आपको पसंद नहीं हैं। ये ऐसा एरिया है जहां आपको ही नई-नई चीज़े try करनी होगी और देखना होगा कि क्या आपके लिए बेस्ट है- इसमें कोई भी आपको एकदम सटीक instructions नहीं दे सकता है।
अगर आपके पास कुछ और सवाल हैं जिनका जवाब आपको चाहिए तो हमें ज़रूर लिखें। हम ज़रूर आपकी help करने की कोशिश करेंगे!
0 comments:
Post a Comment